नईसराय: नई सराय कस्बे में जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का ताजिया, पुलिस और प्रशासन रहा मौजूद
मंगलवार की देर शाम मुस्लिम समुदाय द्वारा नई सराय कस्बे में चेहल्लुम का ताजिया निकाला गया। इस दौरान मातमी धुनों पर जुलूस भी निकाला गया। ताजिया निकाले जाने की शुरुआत इमामबाड़े से हुई जो कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ हाट परिसर पहुंचा। जहां लोगों ने ताजिया पर रेवड़ियों का प्रसाद चढ़ाया। लोगों ने बताया कि मोहर्रम के चालीस दिन बाद यह ताजिया निकाला जाता है।