लोहरदगा: हिंडाल्को सीएसआर फंड से रघु टोली में कंबल वितरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रहे मौजूद
सदर प्रखण्ड अंतर्गत रघुटोली में 6 दिसंबर 2025 को कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण सोमवार शाम 4:00 बजे किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के सचिव राजेश कुमार, हिंडाल्को सीएसआर प्रमुख के नीरज कुमार व हिंडाल्को लीगल विभाग के अनिल कुमार पाठक, पीएलबी शाहिद हुसैन, रोहित कुमार उपस्थित रहे।