लोहरदगा: बढ़ती ठंड के मद्देनजर लोहरदगा में सभी स्कूल 7 से 13 जनवरी तक बंद रहेंगे: डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा
लोहरदगा डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्णा ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिले में शीत लहर को देखते हुए अत्याधिक ठंड प्रकोप के कारण 7 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक लोहरदगा जिले के सभी कोटि के सरकारी उच्च, मध्य और प्राथमिक विद्यालय एवं सभी निजी विद्यालय में वर्ग KG से वर्ग आठवीं तक की कक्षाएं पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है।