लोहरदगा: बड़ा तालाब स्थित हजरत बाबत दुखन शाह (र.अ.) का चार दिवसीय उर्स मुबारक 23 जनवरी से शुरू होगा
लोहरदगा हजरत बाबत दुखन शाह (र.अ.) का चार दिवसीय सालाना 100वां उर्स मुबारक (डायमंड जुबली) आगामी 23 से 26 जनवरी तक होगी। इस बार 25 एवं 26 जनवरी की रात शानदार कव्वाली मुकाबला प्रोग्राम होगा। दोनों रातें अलग-अलग मशहूर व मारूफ चार कव्वाल तशरिफ ला रहे हैं। उक्त आशय की जानकारी अंजुमन के अध्यक्ष अब्दुल रउफ अंसारी व सेक्रेटरी ने रविवार देर शाम 7:00 बजे दी है