लोहरदगा: लोहरदगा हिंडाल्को में बॉक्साइट ट्राली गिरने पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया दुख, मिस मैनेजमेंट का आरोप लगाया
बॉक्साइट नगरी लोहरदगा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सोमवार दोपहर लगभग 2:30 हिंडालको कंपनी के बॉक्साइट डंपिंग स्टेशन पहुंचे लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत बॉक्साइट डंपिंग यार्ड में गिरी बगडू से लोहरदगा चलने वाले रोपवे का जायजा लिया. सुखदेव भगत के साथ मजदूर यूनियन के पदाधिकारी सहित स्थानीय लोग भी मौजूद थे