लोहरदगा: सदर अस्पताल में सड़क सुरक्षा शिविर, 55 वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र जांच
लोहरदगा परिवहन पदाधिकारी सुधीर प्रकाश के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत सोमवार शाम 3:00 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 55 वाहन चालकों का स्वास्थ्य और नेत्र जांच किया गया।