जयसिंहनगर: कनाड़ी कला में रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर मारपीट, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनाड़ी कला में सोमवार की सुबह 7 बजे लगभग रेत उत्खनन व परिवहन को लेकर दो पक्षों मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शाम को जानकारी देते हुए फरयादी अभिनय सिंह तोमर पुत्र देवेंद्र सिंह तोमर ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि रेत उत्खनन व परिवहन करने की बात को लेकर उसके साथ गांव लोग मारपीट किये हैं।