जयसिंहनगर: बस स्टैंड के पास एक्सीडेंट करने वाले बस चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड जयसिंहनगर के पास में विगत दिनों हुए एक्सीडेंट में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ शुक्रवार की शाम 5 बजे मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि बस स्टैंड के पास में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बस चालक के द्वारा एक महिला का एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह घायल हो गई थी और उसका उपचार अस्पताल में जारी रहा।