जयसिंहनगर: डोमहार में भालू के आने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है
जिले के उत्तर वन मंडल के अमझोर वन परीक्षेत्र में अंतर्गत डोमहार में भालू के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार की दोपहर 2 बजे भालू को आम के पेड़ में देखा गया है। ऐसा माना जा रहा कि भालू जंगल से भटक कर डोमहार गांव में आ गया है लेकिन सूचना पर वन विभाग अमझोर का अमला लगातर भालू के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।