लालबर्रा: लालबर्रा में 20 जुलाई को पहली बार होगा ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर
लालबर्रा। क्षेत्र के धार्मिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 20 जुलाई, सोमवार को दोपहर 03:00 बजे से लालबर्रा में प्रथम बार भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज की भव्य और ऐतिहासिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा अमोली स्थित हनुमान मंदिर से मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ प्रारंभ होगी। इस वृहद धार्मिक आयोजन को लेकर शनिवार, 18 जुलाई को शाम 05