जिला समाहर्ता, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि की श्रेणीवार मूल्यांकन दरों के पुनर्निर्धारण, सड़क वर्गीकरण एवं नवगठित नगर निकायों के पेरीफेरल क्षेत्रों के सर्वेक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संबंधित पदाधिकारियों को पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।