जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने रामघाट, मांझी एवं दलन सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, मांझी का निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रामघाट के सौंदर्यीकरण, जनसुविधाओं के विस्तार तथा विद्यालय परिसर के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Oct 29, 2026