बाढ़ प्रभावित मकेर क्षेत्र में संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार फॉगिंग एवं साफ-सफाई कराई जा रही है। मच्छरों के प्रकोप एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक निरोधात्मक उपाय किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन, सारण आम नागरिकों से अपील करता है कि स्वच्छता बनाए रखें और बीमारी के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।