कोंडागांव: पूर्व सैनिक एवं सैन्य प्रशिक्षण ले रहे 500 से अधिक बच्चों ने बांध तालाब गार्डन में चलाया स्वच्छता अभियान
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा सैन्य प्रशिक्षण के साथ साथ छात्रों को अपने आसपास स्वच्छता का सिख भी दिया जा रहा है।जिसके तहत कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे 500 से अधिक छात्रों के द्वारा 21 अप्रैल की सुबह कोंडागांव के बांधा तालाब गार्डन एवं भारत माता प्रतिमा के समक्ष स्वच्छता अभियान चलाया गया है।