कोंडागांव: शा.कन्या विद्यालय अनंतपुर में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत छात्रो को बांटे गए इंटर्नशिप सर्टिफिकेट
21 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार शासकीय कन्या विद्यालय अनंतपुर में व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत रिटेल तथा ऑटोमोबाइल ट्रेड में अध्ययनरत कक्षा 11वी और 12वी के छात्र एवम छात्राओ ने 10 दिवसीय इंटर्नशिप पूर्ण कर लिया है।जिसके तहत संस्था के प्राचार्य दिलीप कुमार कोमरे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु इंटर्नशिप सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।