कोंडागांव: जैन समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया महावीर जयंती का पर्व, कोंडागांव नगर में निकाली गई शोभायात्रा और झांकी
जिला मुख्यालय कोण्डागांव में रविवार को महावीर जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कोंडागांव सकल जैन समाज की ओर से आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत समाज द्वारा नगर में भव्य शोभा यात्रा और झाकी निकाला गया। रैली का जगह जगह सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।