कोंडागांव: बे मौसम बारिश से मुंगवाल का बूढ़ीमाता वार्षिक मेला हुआ प्रभावित, समान भीगने से व्यापारियों को हुआ भारी आर्थिक नुकसान
कोण्डागांव जिला के बयानार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंगवाल के ठोटीमड़ानार में आज बुढ़ी माता वार्षिक मड़ाई मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हुए बे मौसम बारिश से मेला आयोजन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सभी अस्थाई दुकानों में रखा सामान बारिश के कारण भीगने से व्यापारी परेशान है। वहीं बारिश के चलते कई व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।