कोंडागांव: चंद घंटों में कोंडागांव पुलिस ने सुलझाई अधजली लाश की गुत्थी, प्रेम संबंध के चलते दोस्त ने की दोस्त की हत्या, हुआ खुलासा
कोंडागांव नगर के मुक्ति धाम में 20 अप्रैल को अधजली लाश पाई गई थी। इस मामले पर कोतवाली पुलिस ने चंद घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज सिटी कोतवाली में एसडीओपी रूपेश कुमार ने मामले का खुलासा किया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, जिसके चलते यह हत्या हुई है। वही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।