बिंदकी: बिंदकी कस्बे में उत्तर प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बूथों का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में रविवार को दिन में करीब 1:00 बजे उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश सुशील कुमार गोंड ने बूथों का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा बाद में होली चिल्ड्रन स्कूल पहुंचे। उन्होंने बूथों में मौजूद बीएलओ को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए।