देवबंद: अज्ञात वाहन की टक्कर से रेलिंग तोड़ डिवाइडर पर चढ़ा ट्रैक्टर, घटनास्थल से मची अफरा तफरी, नागल के स्टेट हाइवे की घटना
मंगलवार को नागल स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।