देवबंद: पानी की निकासी ना होने से परेशान कैलाशपुरम कॉलोनी निवासियों ने देवबंद नगर पालिका के ईओ को सौंपा ज्ञापन
बुधवार को देवबंद की कैलाशपुरम कॉलोनी के रहने वाले लोग नगर पालिका देवबंद पर पहुंचे। जहां उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमे कॉलोनी में पानी की निकासी न होने से सड़कों पर जल भराव की समस्या से निजात दिलाए जाने व पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।