टीकमगढ़: पिपरट गांव में मारपीट का मामला, एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया
टीकमगढ़ जिले के पिपरट गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। घायल का नाम हरिशंकर यादव निवासी पिपरट गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि हरीशंकर से अनावेदकगणों द्वारा शराब के लिए पैसे मांगे गए, हरीशंकर ने मना किया तो 4 लोगों ने उसके साथ कुल्हाड़ी डंडों से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया।