टीकमगढ़: टीकमगढ़ बानपुर रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ बानपुर रोड पर एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल का नाम संतराम अहिरवार निवासी चकोरा बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपनी बाइक से कुंडेश्वर जा रहा था इसी दौरान रास्ते में टीकमगढ़ बानपुर रोड पर एक टैक्टर की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।