आज़मगढ़: मंडलीय जिला चिकित्सालय में वार्ड में मरीज को देखने आए युवक का मोबाइल उचक्के ने उड़ाया, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद
मंडलीय जिला चिकित्सालय में उचक्कागिरी की घटना खत्म होने का नाम नहीं ली रही है। इसी क्रम में शनिवार को अपने परिचित मरीज को देखने आए बरदह थाना क्षेत्र निवासी युवक का मोबाइल युवक ने दिनदहाड़े उड़ा लिया। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। जिसमें साफ तौर पर युवक चार्ज में लगे मोबाइल को निकाल कर आराम से ले जाते दिखाई दे रहा है।