लखीसराय: हलसी थाना क्षेत्र में खुरियारी प्रतापपुर गांव के बीच अपराधियों ने युवक को गोली मारी, सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर
हलसी थाना क्षेत्र के खुरियारी प्रतापपुर गांव के बीच अपराधियों ने बीती रात्रि एक युवक को लूटपाट के दौरान गोली मार दी जिसे बेहतर उपचार हेतु डायल 112 के पुलिसकर्मियों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां युवक की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बीती रात्रि 12:40 पर पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है घायल व्यक्ति पटना जिले के रहने वाला बताया जा रहा ।