लखीसराय: लोदिया गांव से 2 और लखीसराय बाजार से 1 व्यक्ति को नशे की हालत में किया गया गिरफ्तार
लखीसराय थाना की पुलिस ने लोदिया गांव से 2 तथा लखीसराय बाजार से 1 व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है.जिसे मंगलवार की अपराह्न 3 बजे पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि लोदिया गांव से पुलिस ने संजीव कुमार एवं दीनानाथ कुमार को गिरफ्तार किया. जबकि लखीसराय बाजार से मयंक वाजपेई को गिरफ्तार किया गया.