लखीसराय: पुरानी बाजार श्याम मंदिर परिसर में सुंदर पाठ का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पुरानी बजाज श्याम मंदिर परिसर में मंगलवार की संध्या 6:30 पर सुंदर पाठ का आयोजन किया गया, दरअसल मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा फागुन महोत्सव को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित की गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दो दिन निशान शोभा यात्रा एवं कार्यक्रम के अंतिम दिन मंदिर परिसर में सुंदर पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया।