लखीसराय: RPF किऊल पोस्ट द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ बैग वापस लौटाया गया
RPF किऊल पोस्ट द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ बैग उन्हें वापस लौटाया गया. मंगलवार के अपराह्न 5:59 बजे RPF किऊल पोस्ट द्वारा प्रेस ब्रीफ में इसकी जानकारी दी गई. जिसके मुताबिक 9 मार्च 2025 को गाड़ी संख्या 12326 डाउन से बैंग उतारा गया था. जिसे पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला अंतर्गत नादैन घाट निवासी यात्री मदिरा मंडल को सौंप दिया गया.