कौंच: कोंच के ब्लॉक संसाधन केंद्र में FLN प्रशिक्षण का चौथा दिन, शिक्षकों को दिए गए गतिविधि आधारित शिक्षण के टिप्स
Konch, Jalaun | Aug 20, 2026 कोंच स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में गुरुवार सुबह 11 बजे खंड शिक्षा अधिकारी सुनील के निर्देशन में एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों एवं एफएलएन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन प्राथमिक शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान विकसित करने की तकनीकें बताई गईं।