टीकमगढ़: अतिथि शिक्षक संघ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
अतिथि शिक्षक संघ ने आज अपनी मांगो को लेकर टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाते हुए नियमितीकरण की मांग की। इस दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा।