टीकमगढ़: कोतवाली थाने में पुलिस ने किया 400 बोरी गेहूं चोरी का खुलासा, ड्राइवर ने जानबूझकर तालाब में उतारा था गेहूं से भरा ट्रक
टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब में रेलिंग तोड़कर पानी में घुसे ट्रक के मामले का आज कोतवाली थाने में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस में इस मामले में ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया है। ड्राइवर ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर ट्रक में भारी करीब 400 गेहूं की बोरियां चोरी कर ली थी। उसके बाद जानबूझकर ट्रक को तालाब में डूबाने का प्रयास किया था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और उसकी महिला दोस्त को गिरफ्तार किया है,जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।