टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन रोड पर आज एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार बेकाबू होकर फुटपाथ से टकरा गई। हादसे में सड़क किनारे खड़े एक शिक्षक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वही कार चला रहे युवक को भी चोट आई है। घटना होते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।