शाजापुर: पटाखा बाजार का निरीक्षण, नायब तहसीलदार ने व्यापारियों से कहा- हादसा न हो, नियमों का पालन करें
पटाखा बाजार में व्यापारी नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं इसे लेकर अधिकारियों द्वारा दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। रविवार को भी एसडीएम मनीषा वास्कले द्वारा दुकानों का निरीक्षण कर जांच की गई थी तो सोमवार को 4 बजे करीब नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल सहित अन्य अधिकारियों ने दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियांे को समझाईश दी गई।