शाजापुर: शाजापुर के उत्कृष्ट स्कूल मैदान में अखिल भारतीय साफ्टबाल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विद्या भारती द्वारा शाजापुर के उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान में अखिल भारतीय साफ्टबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र,पश्चिम क्षेत्र तथा उत्तर क्षेत्र की अलग अलग वर्गों में नौ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बालक-बालिका बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग की टीम शामिल रहीं। टीमों के बीच खेल का मुकाबला हुआ।