शाजापुर: दीपावली पर शाजापुर कृषि मंडी में रौनक, सोयाबीन 4730 रुपये क्विंटल तक बिका, प्याज के दाम 4600 रुपये क्विंटल तक रहे
शाजापुर कृषि उपज मंडी में भी दीपावली त्योहार की रौनक छाई हुई है। सोमवार को मंडी में सोयाबीन और प्याज के साथ ही अन्य उपज की बंपर आवक हुई। सोयाबीन के दाम 4730 रुपए और प्याज के दाम 4600 रुपए क्विंटल तक पहुंचे। सोमवार शाम छह बजे कृषि उपज मंडी से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को मंडी में 6560 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई। यह 3250 से लेकर 4730 रुपए क्विंटल तक रहे।