शाजापुर: नगर पालिका अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ स्थानीय बाजार से लोकल सामान खरीदे, आमजन से भी की अपील
दीपावली त्योहार को हर तरफ उत्साह का माहौल है। ऐसे में स्थानीय लोगों को भी त्योहार पर रोजगार मिले और वह भी उत्साह के साथ त्योहार मना सकें। इसके लिए स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए उत्पाद खरीदने की अपील नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने नगरवासियों से की है। उन्होंने आमजन को इसके लिए प्रेरित करने का काम भी किया। वह सोमवार शाम पांच बजे खरीददारी की गई।