शाजापुर: शाजापुर में सराफा दुकान से लाखों के आभूषण चोरी का मामला, 24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज कराई गई रिपोर्ट; पुलिस कर रही जांच
शाजापुर के सराफा बाजार में स्थित राजस्थानी ज्वेलर्स दुकान पर रविवार दोपहर में लाखों रुपए कीमत के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया था। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। मामले में सोमवार रात 8:00 बजे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।