सुल्तानगंज: पुलिस ने गुप्त सूचना पर दबिश देकर पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को कटहरा से गिरफ्तार किया
सुल्तानगंज थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक पुराने मामले में सफलता हासिल की है। वर्ष 2022 से मामले में फरार चल रहे कटहरा निवासी चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रह