रसड़ा: नगरा में जयघोष और संकल्प के बीच मनाया गया विहिप का स्थापना दिवस, सैकड़ों लोग रहे मौजूद
Rasra, Ballia | Sep 14, 2026 विश्व हिंदू परिषद (विहिप) रसड़ा, बलिया के तत्वावधान में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन रविवार को नगर पंचायत नगरा स्थित पचपेड़वा छठ घाट पर किया गया। जो शाम 6 बजे तक चला। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक एकता और हिंदू समाज को संगठित करने को लेकर विचार व्यक्त किए गए।