भीलवाड़ा: प्रतापनगर पुलिस ने एमडी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8.56 ग्राम एम.डी किया जब्त
भीलवाड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना प्रतापनगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.56 ग्राम एमडी जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।