भीलवाड़ा: जिला अभिभाषक संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी ने किया कार्यालय में प्रवेश
भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, रेवेन्यू महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव, पुस्तकालय सचिव ने वरिष्ठ अधिवक्ता गणपत सिंह राणावत का गुरू वंदन कर आशीर्वाद लिया, इसके पश्चात संस्था कार्यकारिणी कार्यालय मे तिलक लगाकर स्वागत किया, पूर्व अध्यक्ष ने कार्यालय प्रवेश करवाया, हिसाब डायरी सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज सुपुर्द किए।