भीलवाड़ा: जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री के नाम अपने खून से लिखे पोस्टकार्ड
आगामी मेरिट और बोनस अंक आधारित नियमित भर्ती विज्ञापन शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में संविदा और निविदा नर्सेज एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, जयपुर के नाम अपने खून से लिखे।