भीलवाड़ा: ग्राम पंचायत रामपुरिया को पंचायत समिति आसीन्द में जोड़ने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
नवगठित ग्राम पंचायत रामपुरिया को लेकर स्थानीय जनता में असंतोष है। ग्रामवासियों का कहना है कि उन्हें बिना विचार किए पंचायत समिति शम्भूगढ़ में जोड़ दिया गया है, जबकि भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से रामपुरिया का आसीन्द से अधिक घनिष्ठ संबंध है।नाराज़ ग्रामीणों ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।