कोंडागांव: नारंगी नदी में तैरता मिला एक युवक का निर्वस्त्र शव, मृतक की नहीं हुई पहचान की पुष्टि, सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
शनिवार को कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारंगी नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला है। बताया जा रहा है पहले कुसमा स्थित नदी के घाट में शव बहता हुआ दिखाई दिया था। जो बहता हुआ बनियागांव पहुंच गया। जिसे रेस्क्यू टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद निकाला गया है। वहीं मृतक के शरीर में कोई भी कपड़ा मौजूद नहीं है।सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।