कोंडागांव: NH-30 आवराभाटा चौक के पास मिली थी अज्ञात व्यक्ति की लाश, 48 घण्टे बाद भी मृतक की नहीं हुई पहचान
नेशनल हाइवे 30 आवराभाटा चौक के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात लाश मिली थी। पुलिस की टीम घटना स्थल पहुँचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया के बाद मृतक की पहचान नही होने पर शव को चीरघर में रखवाया गया है। आज शनिवार को घटना की 48 घण्टे बाद भी मृतक की पहचान नही हो पाई है। फरसगांव पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है ।