कोंडागांव: बारिश के चलते जिले के कई गांवों की सड़कें हुई दलदली, गांव तक नहीं पहुंच पा रही 108 जैसी जरूरी आपातकालीन सेवाएं
लगातार बारिश के कारण जिले के कई गांव की सड़के दलदली हो गई है। 27 जुलाई को छोटे सलना और जोंदरापदर गांव से आए वीडियो में सड़कों की बदहाली साफ दिख रही है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से हुई दलदली सड़कों में 108 जैसे आपातकालीन सुविधाएं भी ग्रामीण क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रही है।