*-: प्रेस विज्ञप्ति :-*
श्री गुरु संत रविदास समरसता अभियान के अंतर्गत जमुई जिले के 10 प्रखंडों में 22 विकास शिविरों का आयोजन
श्री गुरु संत रविदास समरसता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27-08-2026 को जमुई जिले में विकास शिविरों का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी, जमुई के निर्देशानुसार जमुई प्रखंड के कुन्दरी सनकुरहा पंचायत में आयोजित शिविर में अपर समाहर्ता (ADM) महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह शिविर फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरूवार को आयोजित किया जायेगा।
अभियान के तहत जमुई जिले के 10 प्रखंडों में कुल 22 विकास शिविरों का आयोजन किया गया है। इन शिविरों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के 40 टोलों शामिल किया गया है। शिविरों का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विकास शिविरों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में दाखिला, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कौशल विकास, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड, हर घर नल-जल योजना, बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
जिला पदाधिकारी, जमुई के निर्देश के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
श्री अजीत कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, जमुई द्वारा जमुई जिले के सभी विकास मित्रों को स्पष्ट निदेश दिया गया कि शिविर के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करने हेतु अपने-अपने पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित किया जाय
जिला प्रशासन, जमुई द्वारा आमजन से अपील की गई है कि पात्र परिवार विकास शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करें एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन देकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
Jamui, Bihar | Aug 27, 2026