आस्था का सैलाब, सुरक्षा की मिसाल!
सावन महीने के अंतिम सोमवारी पर बाबा धनेश्वर नाथ धाम, महादेव सिमरिया में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। चारों तरफ 'हर-हर महादेव' के जयकारों की गूंज और शिवभक्तों का असीम उत्साह देखते ही बन रहा था।
श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को नमन करते हुए, उनकी सुगमता और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। जिला प्रशासन के पुख्ता इंतजामों, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता के बल पर 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बेहद आसानी और शांतिपूर्ण माहौल में बाबा धनेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया।
यह सफल आयोजन न केवल प्रशासन की दूरदर्शी कार्यशैली को दर्शाता है, बल्कि हर एक श्रद्धालु की भावना और आस्था के प्रति हमारे गहरे सम्मान का प्रतीक भी है।
सहयोग और धैर्य के लिए सभी सम्मानित श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और दिन-रात तैनात रहे प्रशासनिक व स्थानीय वॉलेंटियर्स का हृदय से आभार!
॥ हर हर महादेव ॥
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#BabaDhaneshwarNath #Sawan2026 #LastSomwari #JilaPrashasan #BholeNath #HarHarMahadev #DevotionAndSafety
29 views | Jamui, Bihar | Aug 25, 2026