मौजमाबाद: जयपुर के 150 वार्डों की भवानी निकेतन परिसर में होगी मतगणना, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए हुए चुनाव के बाद अब मतगणना की तैयारियां तेज हो गई है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14 सितंबर कल सोमवार को ईवीएम में कैद मतों की गिनती के साथ होगा। मतगणना के लिए भवानी निकेतन परिसर को केंद्र बनाया गया है। जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस ने जायजा लिया।