सागर नगर: सागर जिला अस्पताल के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में विलय का विरोध, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ धरने पर
जिला चिकित्सालय को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मर्ज करने के आदेश के खिलाफ विरोध शुरू हो चुका है। इस आदेश के विरोध में जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सा अधिकारी और पैरामेडिकल स्टाफ शनिवार सुबह 9:00 से अस्पताल अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गया है। डॉक्टर और चिकित्सा स्टाफ का कहना है कि मर्जर के आदेश को सरकार तत्काल वापस ले।